BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: महासमुंद : रेत लदे ओवरलोड वाहनों पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई

Admin

Sat, Jan 20, 2024

महासमुंद.

महासमुंद में खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने धड़ल्ले से चल रहे रेत केओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में नांदगांव के पास रेत से भरे 25 हाइवा वाहनों को रोककर वजन कराया गया, जिसमें वाहनों में क्षमता से अधिक रेत भरा हुआ पाया गया। जिसपर खनिज विभाग ने वाहनों को जब्त करते हुए चलानी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को सौंपा दिया है।

यदि वाहन मालिक चालान जमा नहीं करता तो मामला न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दें कि अभी रेत खदानों में खनन का परमिशन किसी भी रेत खदान को नहीं है। इसके बावजूद रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। साथ ही डंप किए गये रेत का क्षमता से अधिक परिवहन किया जा रहा है। इन ओवरलोड वाहनों से गांव की सड़कों की हालत भी खस्ता हो गई है। सरकार बदलने के बाद ग्रामीणों की इन्हीं शिकायतों को लेकर खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें