BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: चुनाव से पहले एक्टिव हुए उग्रवादी

Admin

Tue, Oct 17, 2023

बीजापुर.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में एक नक्सली को ढेर कर दिया गया है। मौके से एके-47 राइफल बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों के जवान मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि बांदेपारा के जंगलों में सुरक्षाबल गश्त पर थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों ने इलाके को घेर लिया। कई राउंड की फायरिंग में एक नक्सली को मार गिराया गया। मौके से एके-47 राइफल बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।  सूबे में विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान अलर्ट हैं। पहले चरण में 7 नवंबर को जिन 20 सीटों पर मतदान होना है उनमें से ज्यादातर सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नक्सलियों के फिर से एक्टिव होने की संभावना है। 7 नवंबर को जिन सीटों पर चुनाव होना है उनपर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें