BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में भूकंप के हल्के झटके:बिलासपुर में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता, 3 हफ्ते में दूसरा अर्थक्वेक...

Admin

Sun, Jan 14, 2024

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार दोपहर दो बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 रही। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। भूकंप से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 12.55 से 1 बजे के बीच गौरेला-पेंड्रा मरवाही समेत मध्य प्रदेश के अमरकंटक और अनूपपुर जिले की सीमा से लगे गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिलासपुर से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में सिलपहरी, डांडजमड़ी के बीच था। यह भूकंप का नया केंद्र रिकॉर्ड किया गया है।

भूकंप का केंद्र भूतल से करीब 5 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया है। यहां से अमरकंटक हिल रेंज की सीमाएं शुरू होती हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से होकर फॉल्ट लाइन गुजरती है, जिसमें पहले भूकंप के कई केंद्र रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।

19 दिन पहले अंबिकापुर में महसूस हुए थे झटके

19 दिन पहले भी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 नापी गई थी। दोपहर 2.50 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र 132 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के सिंगरौली में था। हालांकि 3.3 की तीव्रता अधिक नहीं मानी जाती है। जुलाई 2022 से सरगुजा संभाग में 6 बार भूकंप आया था।

कैसे आंकी जाती है तीव्रता ?

रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप रोजाना आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 3.3 नापी गई है। दोपहर को 2.50 मिनट में भूकंप आया। इसका केंद्र 132 KM मध्यप्रदेश के सिंगरौली में था। हालांकि 3.3 की तीव्रता अधिक नहीं मानी जाती है। जुलाई 2022 से सरगुजा संभाग में 6 बार भूकंप आया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें