BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: माता राजिम के बताए संदेश मानव जीवन के लिए कल्याणकारी : सीएम

Admin

Mon, Jan 8, 2024

गरियाबंद/रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की  पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महोत्सव में शामिल समाज के नागरिकों ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने महोत्सव स्थल पर जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है, हम सबको राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आयेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को राजिम माता भक्ति जयंती की बधाई दी और कहा कि राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में दो साल का धान बोनस किसानों को देने का वादा किया थे। सुशासन दिवस में 12 लाख से ज्यादा किसान के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि किसानों को दिया जा चुका है। मोदी की गारंटी पूरा करने सरकार कदम आगे बढ़ा चुकी है 13 दिसंबर को शपथ लेने बाद 14 को पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएससी जांच के लिए सीबीआई को मामला सौंपने का निर्णय लिया गया है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मुनाफा दिया जाएगा। अभी समर्थन मूल्य दर पर किसानों को भुगतान हो रहा है। अंतर की राशि भी किसानों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में शामिल सभी वादे पांच साल में पूरे किए जायेंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। आज हम सभी राजिम माता की जयंती मनाने आये हैं। सभी समाज की एक देवी और देवता आराध्य होते हैं, लेकिन साहू समाज की विशेष महत्ता है कि दो हमारी आराध्य देवी हैं, माता राजिम और माता कर्मा जिनके आशीर्वाद से हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। साहू समाज की विशेषता है कि हमारे समाज के लोग मेहनत और लगन से आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें