BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक

Admin

Sun, Dec 10, 2023

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होगी जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। इस बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सवार्नंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहेंगे।

भाजपा विधायक दल की कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। विदित रहे, हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रचण्ड बहुमत हासिल किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें