BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जीवन दीप समिति जिला अस्पताल की कार्यकारिणी व सामान्य सभा की हुई बैठक

Admin

Sat, Jul 22, 2023
जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति जिला अस्पताल की कार्यकारिणी और सामान्य सभा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अस्पताल को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कुल 17 विभाग में क्वालिटी सर्टिफाइड होने की शुभकामनाएं दी और कहा कि अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व ईलाज के लिए लोगों के बीच भरोसा, विश्वास जगाने में कामयाब हुआ है। साथ ही संस्था द्वारा उत्तरोत्तर स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि करने कहा। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों के संख्या में लगातार वृद्धि को कम करने के लिए सामुदायिक, प्राथमिक और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। जिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव के लिए रेफर की संख्या अधिक होने के कारण संज्ञान लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, शहरी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मौसमी बीमारी मलेरिया के लिए चिंहाकित स्थलों में विशेष जागरूकता शिविर करने हेतु निर्देशित किए। कलेक्टर द्वारा धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल दुकान से दवाईयों की खरीदी बढ़ाने तथा हमर लैब की सेवाओं में रिपोर्ट समय पर मरीजों को उपलब्ध कराने कहा गया। कलेक्टर ने जीवन दीप समिति के पिछली बैठक में दिए निर्देश के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। इसके अलावा समिति द्वारा प्रस्तावित प्रकरणों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुवेर्दी, सिविल सर्जन डॉ. प्रसाद सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें