BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: आज भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा का दूसरा दिन, जमातों को संबोधित करते हुए मौलाना जमशेद ने कही ये बात...

Admin

Sat, Dec 9, 2023

भोपाल

भोपाल में 77वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा जारी है। 11 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। पहले दिन इज्तिमागाह में सुबह से देर रात तक देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। मध्यप्रदेश के कई जिलों से लोग बसों एवं अन्य वाहनों से यहां पहुंच रहे हैं।

देशभर की जमातें होंगी शामिल
राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में आज से शुरू हो रहे 74वें इज्तिमा में देशभर से करीब एक हजार जमातें शामिल होंगी. ये जमातें आना शुरू हो गई हैं. इज्तिमा में मुस्लिम धर्मगुरु तकरीरें (प्रवचन) करेंगे और अच्छी सीख देंगे.
मंच से कोई भी सियासी बातें नहीं होंगी
इज्तिमा की शुरुआत नमाज के बाद होगी और नमाज से ही समापन हो जाएगा. इज्तिमा में चार दिन में करीब 10 लाख लोग जुटेंगे. इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही हैं. 30 एकड़ से ज्यादा एरिया में बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जहां जमातें रुकेंगी. बारिश से बचने के लिए टेंट को वाटर प्रूफ किया जा रहा है. वहीं, ठंड से राहत पाने के लिए अलाव भी जलेंगे.

इन देशों की जमातें होंगी शामिल
4 दिवसीय इज्तिमा में पाकिस्तान को छोडक़र अमेरिका, इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, जार्डन, अफगानिस्तान, कनाडा सहित अन्य देशों की जमातें शामिल होंगी.

फ्री में अंडा और चाय
जमातियों के वुजु के लिए करीब 16000 नल लगाए गए हैं. वूजू खानों पर खास व्यवस्था की गई है. यहां रात की नमाज से सुबह फजिर तक लोगों को मुफ्त में चाय और अंडा उपलब्ध कराया जाएगा. इज्तिमा में आने वाले लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के इज्तिमा में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा इज्तिमा स्थल पर बीड़ी सिगरेट के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी. इसके लिए सभी एंट्री गेट पर अलग-अलग चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं. इत्जिमा की सुरक्षा में करीब 22 सौ जवान तैनात किए जा रहे हैं. इसके अलावा करीब 250 ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें