BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: एक शाम शहीदों के नाम 15 अगस्त को मरीन ड्राइव

Admin

Mon, Aug 14, 2023
रायपुर देश भक्ति गीतों पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन  स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023, की शाम 6 बजे से तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में आयोजित किया गया है। उक्त आयोजन छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के जाने माने कलाकार योगेश अग्रवाल कर रहे है। यह आयोजन का 37वां वर्ष है, इससे पहले यह आयोजन जयस्तंभ चौक पर आयोजित किया जाता था। इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। एक शाम शहीदों के नाम प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए योगेश अग्रवाल ने बताया कि देश भक्ति गीतों पर आधारित ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11000, द्वितीय पुरस्कार 7000 एवं तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये दिए जाएंगे। इस डांस प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है, जो भी डांस  ग्रुप इस प्रतियोगिता में सम्मलित होना चाहता है, उन्हें अपना 4 मिनट का वीडियो बनाकर भेजना होगा। चयन समिति के द्वारा चयनित डांस ग्रुप्स को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विशेष रुप से कोलकाता से परफेक्ट 5 लाइव बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे जो विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, इसके अलावा पोहा पार्टी परिवार भी अपनी प्रस्तुति देगी। डांस प्रतियोगिता के नियम- 1 कम से कम 4 लोगो का ग्रुप हो, 2 ड्रेस कोड एक जैसा हो 3 देशभक्ति गाने पर प्रस्तुती 4 समय सिमा 4 मिनट 5 जजो का निर्णय सर्व मान्य होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें