BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: प्रधानमंत्री के प्रयासों से सुलझे हैं कई बड़े मुद्दे: राजेंद्र शुक्ल

Admin

Thu, Jan 18, 2024

जबलपुर

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को जबलपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर जाने के सवाल को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि उन्हें जरूर जाना चाहिए, लेकिन इस पर उन्हें सवाल नहीं उठाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह की आदत पड़ गई है कि वह हर अच्छे काम में नेगेटिव बातें करते हैं।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पूरा देश भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षों से उलझे काम को जिस तरह सुलझाया है उसकी अपेक्षा तो सब करते थे लेकिन उम्मीद सब खो चुके थे। चाहे वह कश्मीर का मामला हो या फिर राम मंदिर का। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही यह सब सुलझे हैं। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शंकराचार्य के न पहुंचने के सवाल को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शंकराचार्य हम सबके आराध्या हैं। बहुत से लोगों ने यह बात कही है कि जब भगवान के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा है तो सबको जाना चाहिए। उस दिन न सही लेकिन हर कोई बाद में अयोध्या जरूर जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें