BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पीएससी के पूर्व अध्यक्ष को चाचा बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Admin

Fri, Dec 8, 2023


रायपुर

महिला बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 7 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले युवक को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकास पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को अपना चाचा बताकर युवती को अपना शिकार बनाया था।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडी नगर गोल चौक निवासी शिखा जायसवाल ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक 21 जुलाई 23 को विकास ठाकुर नाम के युवक ने डीडी नगर निवासी शिखा (26) को महिला बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक की नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसने स्वयं को पीएससी के पूर्व अध्यक्ष का भतीजा बताकर युवती को झांसा दिया। उसने युवती का विश्वास जीतने, पूर्व अध्यक्ष से हुई चैटिंग का स्क्रीन शॉट भी भेजा था। और बीते पांच महीनो में कई किश्तों में कुल सात लाख रूपए लिए।

इन्हें वह मंत्रालय के अफसरों, मंत्री और उनके निज सचिव, विशेष सहायक और अन्य संबंधितों को देने की बात कहकर अलग अलग महीने, और डेट पर लिया। लेकिन नियुक्ति कराने में विफल रहा। इधर शिखा जब, जब रकम देती वह नियुक्ति आदेश का तगादा करती रही। कल जब उसने पुन नियुक्ति के संबंध में पूछताछ की तो विकास ने फिर टाला। शिखा ने झांसे में आने का आभास होने पर विकास के खिलाफ डीडी नगर थाने में 420 का मामला दर्ज कराया और पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें