BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म को आया होश, कहा-हम शर्मिंदा हैं भारत हमेशा...

Admin

Tue, Jan 9, 2024

भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मालदीव के कुछ मंत्रियों की तरफ से की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) का बयान आया है. उन्होंने कहा कि वो ऐसे अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है. MATI ने कहा कि मालदीव के इतिहास में भारत हमेशा मुसीबत के समय सबसे पहले आगे आता है.

MATI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि के साथ-साथ भारत के लोगों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों की हम कड़ी निंदा करते हैं. भारत हमारे निकटतम पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक है. MATI ने सोमवार को एक बयान में कहा, ''भारत हमेशा हमारे संकट भरे पल में पहला मददकर्ता रहा है. हम सरकार के साथ-साथ भारत के लोगों की तरफ से हमारे साथ बनाए गए घनिष्ठ संबंधों के लिए बेहद आभारी हैं.

COVID-19 के दौरान भारत मददगार- MATI
मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) ने अपने बयान में कहा कि  भारत मालदीव के पर्यटन उद्योग में भी लगातार और महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है. COVID-19 के दौरान भारत एक ऐसे मददगार के रूप में सामने आया, जिसने हमारे बिगड़े हुए हालात को सुधारने में मदद की. उसके बाद से भारत मालदीव के लिए शीर्ष बाजारों में से एक बना हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी इच्छा है कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध आने वाली पीढ़ियों तक बने रहें. इसके लिए हमें अभद्र बयानबाजी से बचाना चाहिए, जिसकी वजह से हमारे अच्छे संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न डाल सके.

एक्शन का दिखा असर
MATI का ये बयान तब आया है, जब भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफार्मों में से एक EaseMyTrip ने राजनयिक विवाद के बीच मालदीव के लिए उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी. EaseMyTrip के सह-संस्थापक प्रशांत पिट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "हमारी कंपनी पूरी तरह से घरेलू है भारत में बनी है. हमने तय किया है कि हम मालदीव के लिए कोई बुकिंग स्वीकार नहीं करेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें