BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बड़ा सड़क हादसा, 20 लोग घायल

Admin

Thu, Jan 18, 2024

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में यात्रियों से भरी बस का जोरदार एक्सीडेंट हो गया है। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई है। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को डायल 112 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। यह हादसा कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बता दे की कटघोरा से अंबिकापुर जाने वाले नेशनल हाईवे में बीती देर रात हसदेव नदी के पुल के पास यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी है। यह बस कोरबा की तरफ जा रही थी जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। इस हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। सभी घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से 112 की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है। हादसे की खबर लगते ही मोरगा और बांगो पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में कुल 20 लोग घायल हुए हैं बताया जा रहा है कि इसमें 6 महिला और आठ पुरुषों को ज्यादा चोट लगी है। वहीं 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी घायलों का इलाज पोड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

वहीं कुछ यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किए जाने की भी बातें सामने आ रही हैं।‌ इस पूरे हादसे को लेकर मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर हैं। हमारे द्वारा रात में ही बचाव कर शुरू कर दिया गया था। सभी यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे कि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें