BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बड़ा फेरबदल: मुख्यमंत्री के सागर दौरे के बीच ही डिप्टी कलेक्टर रोहित वर्मा का तबादला कर सागर जिले का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया

Admin

Sat, Jan 20, 2024

भोपाल
पन्ना के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रोहित वर्मा का तबादला कर उन्हें सागर जिले का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग (कार्मिक) ने शनिवार को वर्मा की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार डा. मोहन यादव का सागर दौरा था। यहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की और जन आभार यात्रा में शामिल हुए। उनके सागर दौरे के बाद रोहित वर्मा की पदस्थापना का आदेश हुआ है। बता दें कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री यादव ने जिस संभाग की बैठक ली वहां बैठक के तत्काल बाद प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सागर संभागीय समीक्षा बैठक के तहत जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून एवं व्यवस्था तथा विभिन्न विकासकार्यों के संबंध में बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें