BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: महंत बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

Admin

Thu, Dec 7, 2023

रायपुर

छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव में मिली पराजय के बाद अब कांग्रेस में इस बात को लेकर कवायद शुरू हो गई है कि नेता प्रतिपक्ष किसे बनाया जायेगा। वैसे 35 विधायकों की संख्या एक मजबूत विपक्ष की उपस्थिति सदन में दिखाने पर्याप्त है,लेकिन यह भी जरूरी होगा कि मुद्दों पर सरकार को घेरने की,सदन में अनुभवी नेताओं की ओर पलटे तो वरिष्ठता के लिहाज से भूपेश बघेल व डा.चरणदास महंत का नाम ही दिखता है।

लेकिन अभी तक कोई पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पद का निवर्हन नहीं किया है। बघेल भी यह जिम्मा निभायेंगे नहीं लगता। बचे चुनिंदा नामों में कवासी लखमा,लखेश्वर बघेल या उमेश पटेल में वो क्षमता नहीं दिखती। ऐसे में सर्वमान्य नाम महंत का ही सामने आता है। वैसे भी अपने इलाके में कांग्रेस की शानदार विजय के बाद महंत का कद पार्टी में बढ़ा हुआ है। सदन के भीतर विषयों के अच्छे जानकारी भी हैं महंत। फिलहाल अभी तय नहीं है कि पार्टी विधायकों की बैठक कब होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें