BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: जगदलपुर में पागल कुत्ते का आतंक: घर का सामान लेने जा रही थी महिला, तभी किया हमला

Admin

Tue, Dec 12, 2023

जगदलपुर.

परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेंगा में रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला के ऊपर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कुरेंगा निवासी मिटकी पति बुधराम 65 वर्ष मंगलवार की सुबह अपने आस पड़ोस की महिलाओं के साथ घर के पास बने सोसायटी में राशन का सामान लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही घर से कुछ दूरी में महिला पहुंची तो अचानक से पीछे से आ रहे कुत्ते ने महिला के हाथ को काट लिया। साथ चल रही महिलाएं भाग गई। किसी तरह से लोगों ने कुत्ते की चपेट से महिला को बचाया। घटना की जानकारी परिजनों को दिया गया। जहां महिला को तत्काल उपचार के लिए मेकाज लाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें