BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: आधुनिक एवं तकनीकी विधि से संचालित होगा माँ रूखमणी गुड़ उद्योग

Admin

Fri, Jan 19, 2024

कवर्धा

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में आधुनिक एवं तकनीकी विधि से संचालित माँ रूखमणी गुड़ उद्योग का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, वन मंत्री  केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद  संतोष पाण्डेय एवं पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय को संचालक श्री चन्द्रशेखर वर्मा ने बताया कि यह गुड़ उद्योग नई तकनीकी विधि से संचालित है। इसकी पेराई क्षमता प्रतिदिन 1200 क्विंटल है। इसमें सामान्य गुड़ उद्योग की तुलना में मजदूरी अथवा कुशल श्रमिक कम लगता है। सिर्फ 25 से 30 मजदूर एवं कुशल श्रमिक की मौजूदगी में गुड़ बनने का काम शुरू हो जाएगा। इस तरह की आधुनिक एवं नई तकनीकी से संचालित गुड़ उद्योग जिले में 7-8 ही संचालित है। इसकी पेराई क्षमता अधिक होने के क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा साथ ही जिले में गुड़ उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के साथ डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, श्री बिसराम यादव, श्री पवन साय, श्री अजय जामवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें