BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आए प्रेमी जोड़े, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने काटा चालान

Admin

Fri, Nov 10, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी बाइक स्टंट, तो कभी चलती बाइक पर लड़का-लड़की लापरवाही पूर्वक बैठे नजर आते हैं। इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो प्रेमी जोड़े चलती बाइक पर रोमांस करते दिख रहे हैं। युवक चलती बाइक पर युवती को आगे बैठा रखा है, वहीं युवक पीछे बैठकर बाइक चला रहा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।

इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक पर चलानी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी रायपुर के जोरा थाने इलाके का है, जहां युवक और युवती चलती बाइक पर गलत तरीके से बैठकर रोड पर बाइक चला रहे थे। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है।  युवक लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहा था। इससे खुद और दूसरों की जान जोखिम में डाल सकता था।
इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम के उलंघन पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया है। इस दौरान पुलिस ने 4 हजार रुपये का चालान काटा है। इतना ही नहीं पुलिस ने युवक का एक वीडियो भी डाला है। इस वीडियो में युवक चालान पकड़कर खड़ा नजर आ रहा है। इसमें फिल्मी गाना चल रहा है। गाने के अंदाज में लिखा है ‘ये रिश्क हाए, बैठे बिठाए, चालान दिखाए’।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें