BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: महादेव सट्टा ऐप का लम्बे समय से फरार मास्टर माइंड नेपाली गिरफ्तार

Admin

Wed, Dec 27, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा‌ ऐप मामले को लेकर दुर्ग पुलिस को बड़ी‌ सफलता हाथ लगी है। महादेव ऐप मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी दीपक नेपाली आखिरकार पुलिस के गिरफ्त में आ गया है। दुर्ग की क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर पुलिस लगातार दीपक नेपाली की तलाशी कर रही थी। इसके बाद आरोपी को दुर्ग जिले के वैशाली नगर से गिरफ्तार किया गया है।

दीपक के खिलाफ सुपेला, वैशाली नगर और छावनी थाने में सट्टा, किडनैपिंग, लूट, फिरौती, अपहरण जैसे मामले दर्ज हैं। महादेव सट्टा ऐप के संचालक रवि उप्पल और सौरव चंद्राकर का दाहिना हाथ कहे जाने वाला दीपक नेपाली ऑनलाइन सट्टा को देशभर में फैलाने का काम करता था। इसके साथ ही इसके ऊपर लूट और अपहरण के कई मामले इसी से जुड़े हुए हैं। भिलाई के तीन थानों में दीपक के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज किया जा चुके हैं।  पुलिस दीपक की लंबे समय से तलाशी कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने सट्टा एप्लीकेशन मामले में दीपक के भाई नीरज नेपाली और उसकी गैंग के चार साथियों को गिरफ्तार किया गया था।‌ वही दीपक की गिरफ्तारी के लिए पिछले विधानसभा चुनाव से पुलिस लगातार तलाशी कर रही थी, लेकिन पुलिस को इसमें कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।

वैशाली नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की फिराक में था। दीपक से महादेव सट्टा के बारे में अन्य जानकारी पूछताछ में निकाली जा रही है। जानकारी के अनुसार दीपक एक संरक्षण में महादेव सट्टा का संचालन भिलाई, दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें