BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: दिल्ली आंदोलन की तरह कोरबा में भी किसानों ने सड़क पर खाया खाना

Admin

Wed, Oct 4, 2023

कोरबा.
कुछ साल पहले दिल्ली में हुए किसान आंदोलन की झलक कोरबा में भी देखने को मिली है। एसईसीएल के भूविस्थापित कई घंटे कलेक्टर कार्यालय के गेट के सामने सड़क पर धरने पर बैठे रहे। इस आंदोलन में महिलाओं की संख्या अधिक है। 40 से अधिक गांव से आए आंदोलनकारियों ने पास में ही भोजन बनाया और सड़क के बीच बैठकर खाना भी खाया। ये मार्मिक तस्वीर को देखने वाले राहगीर भी भावुक हो गए।

सड़क के बीच बैठकर भोजन करते ये लोग एसईसीएल मैनेजमेंट के सताए हुए हैं। कुसमुंडा, गेवरा कोयला खदान से प्रभावित 300 से अधिक भूविस्थापितों ने अपनी जमीन गवां दी लेकिन अब भी अपने अधिकार से वंचित हैं। सालों बाद भी एसईसीएल ने इन्हें न नौकरी दी और न ही मुआवजा। विस्थापन की मार झेल रहे भूविस्थापितों ने अब आर-पार को लड़ाई शुरू कर दी है। दोपहर के करीब 2 बजे आंदोलनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। माहौल गरमाता देख प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित महिलाओं ने उनकी एक न सुनी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें