BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: धमतरी : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म पर उम्रकैद

Admin

Sat, Jan 6, 2024

धमतरी.

धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर दुष्कर्म करने वाले 60 साल के व्यक्ति को अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 10 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित भी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ संजय नगर में रहने वाले सुदर्शन नगारची ने दुष्कर्म किया था।

उसने 1 अक्टूबर 2022 से लेकर 27 जनवरी 2023 के बीच युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। वह पीड़िता को डराता रहा और जान से मारने की धमकी देता रहा। जिसके कारण युवती ने अपने परिजनों को इस घटिया कृत के बारे में नही बताया। नाबालिग के गर्भवती होने के चलते परिजनों को इस घटना का पता चला और जिसपर युवती ने सब बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद पीड़िता ने कुरूद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म के धाराओ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी सुदर्शन नगारची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, अंतिम सुनवाई अपर सत्र न्यायालय (एसटीएसी/पॉक्सो) में चली औरन्यायाधीश पंकज कुमार जैन ने सबूतों के आधार पर और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी दोषसिद्ध करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें