BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जंगल से भटककर गांव में आ गया तेंदुआ...

Admin

Fri, Feb 17, 2023
बिलासपुर | एक तेंदुआ जंगल से भटककर शहर के करीब गांव पहुंच गया। तेंदुए की खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग दहशत में आ गए। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंचा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया, तब उसे फंसाने के लिए पिंजरे में मुर्गा बांधा गया, जिसे देखकर तेंदुआ लपककर पिंजरे में घुस गया। इसके बाद उसे रेस्क्यू कर कानन पेंडारी जू लाया गया। कानन पेंडारी जू से महज तीन किलोमीटर दूर ग्राम बिनौरी में गुरुवार की शाम ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। बताया गया कि जंगल से भटककर वह गांव में पहुंचा था। गांव में तेंदुए की खबर मिलते ही ग्रामीण दहशत में आ गए। इधर, ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए की खबर वन विभाग को दी। तब रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। चार घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने पहले ग्रामीणों की भीड़ हो हटाया। इस दौरान तेंदुआ एक फार्म हाउस के पास झाड़ियों के बीच दुबका बैठा था। तब तक वहां तखतपुर वन परिक्षेत्र की टीम के साथ ही तहसीलदार, पटवारी समेत पुलिस भी पहुंच गई थी। वन विभाग को रेस्क्यू करने में चार घंटा लग गया। लेकिन, तेंदुआ पिंजरे के अंदर नहीं जा रहा था। इस पर कर्मचारियों ने पिंजरे में मुर्गे को बांधकर लटकाया। फिर दोबारा पिंजरे को तेंदुए के पास लेकर गए। दूसरी तरफ से जाल बिछाया गया था, ताकि, तेंदुआ भागने न पाए। मुर्गे को देखकर तेंदुआ लपककर पिंजरे के अंदर गया, तब कर्मचारियों ने स्लाइडर गेट को बंद किया। इसके बाद टीम ने राहत की सांस ली। फिर तेंदुए को कानन पेंडारी लाया गया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें