BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में व्याख्यान का किया गया आयोजन

Admin

Thu, Feb 16, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका नेवरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत दूसरा व्यख्यान आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में डॉ. एस के चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में सर सी. वी. रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव को समझाया। साथ ही माइकल फैराडे की खोजों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी उनसे कई सवाल पूछे एवं अपनी जिज्ञासा शांत की। अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि विज्ञान के छात्रों को जीवन के हर पहलू में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में निर्मला हैदर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आर डी दीवान, डॉ विजयलक्ष्मी दिवान, डॉ बिकाश शाहा, निर्मला हैदर,  संगीता बंजारे,  दिनेश कुमार बंजारे, डॉ आशीष कुमार आसटकर सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें