BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: दुर्ग में शिवनाथ उफान पर,एनीकट को पार कर रहे युवक की जान बची लाखो पाये

Admin

Mon, Jul 24, 2023
दुर्ग सूबे में पिछले तीन दिनों से मानसून सक्रिय है और अनेक जिलों में हो रही निरंतर वर्षा के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के ग्रामीण अंचल में उफनती शिवनाथ को पार करने वाले युवक का हौसला उस समय काफूर हो गया जब तेज बहाव में युवक बाइक सहित बह गया तैरना आने के कारण युवक बाहर निकल आया। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है,अलर्ट के चलते प्रशासन ने नदी के किनारे तक जाने पर रोक लगाई हुई है बावजूद इसके लोग बाजार नहीं आ रहे हैं। लोग नदी के एनीकेट को पार कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। यह वाक्या दुर्ग जिले के ग्राम सुरजीडीह का है जहां शिवनाथ पूरी तरह से उफान पर है अपने तट को छोड़कर बह रही है। ऊफनती शिवनाथ को पार करने का दुस्साहस करने वाला युवकअपनी बाइक लेकर आधे रास्ते तक पहुंचा लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि युवक अनियंत्रित हो गया और नदी के बीचो-बीच खड़ा हो गया।देखते ही देखते कुछ देर के बाद उसका संतुलन बिगड़ा और तेज बहाव में बाइक सहित वह बह गया। हालांकि, युवक को तैरना आता था इसलिए वह थोड़ी दूर तक बहने के बाद वह तैरकर नदी से बाहर निकल आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें