BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कुशवाहा महाकुंभ 31 जुलाई को भोपाल में

Admin

Fri, Jul 28, 2023
मुख्यमंत्री चौहान का होगा अभिनंदन भोपाल : कुशवाहा महाकुंभ 31 जुलाई को भेल दशहरा मैदान गोविंदपुरा भोपाल में होगा।महाकुंभ 31 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। कुशवाहा समाज के लिये मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कुशवाहा कल्याण बोर्ड के गठन की सौगात देने पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश महाकुंभ में उनका अभिनंदन करेगा। महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग आयेंगे। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष और महाकुंभ के आयोजक नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में आने वाले समाजिक बँधुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिये समाज के प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है। महाकुंभ में आने वाले व्यक्ति इनसे सम्पर्क कर जानकारी और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें