BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: राजधानी रायपुर से जैसलमेर और दुर्गापुर के लिए नई फ्लाइट की सौगात, जानें डिटेल

Admin

Wed, Oct 25, 2023

रायपुर
 अगले सप्ताह से रायपुर से जैसलमेर व दुर्गापुर के लिए नई फ्लाइट की सौगात मिल रही है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 29 अक्टूबर से इन शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की जा रही है।

विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 2191 सुबह 9.35 बजे से रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 11.30 बजे वहां पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 729 दिल्ली से दुर्गापुर के लिए दोपहर 14.30 बजे उड़ान भरेगी और 16.30 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।

ट्रैवल्स संचालकों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 2191 सुबह 9.20 बजे रायपुर से दिल्ली उड़ान भरेगी। फिर दिल्ली से जैसलमेर के लिए फ्लाइट क्रमांक 2101 दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरेगी और 14.25 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

फ्लाइट क्रमांक 2102 जैसलमेर से दिल्ली के लिए दोपहर 14.55 बजे उड़ान भरेगी और शाम 16.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 859 दिल्ली से रायपुर के लिए शाम सात बजे उड़ान भरेगी और रात्रि 20.45 बजे रायपुर पहुंचेगी। भुवनेश्वर के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें