BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: किंगपिन केजरीवाल बाहर है लेकिन उसका भी नंबर आयेगा-अनुराग

Admin

Fri, Oct 6, 2023

रायपुर

केंद्रीय सूचना- प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो,जिसपर शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से आरोप लगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो ऐसे राज्य हैं जहां सीएम के करीबी अधिकारियों के पास से करोड़ों रुपए जप्त किए गए हैं। वे मोदी को मुख्यमंत्री बघेल द्वारा झूठा बोले जाने के आरोप पर पलटवार कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्ससभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं और उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। जिसके उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री जेल में हो, लेकिन किंगपिन बाहर है, किंगपिन का नंबर भी आएगा। जिस-जिस को अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहे वे 1 साल से जेल में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें