BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: ‘कॉफी विद करण’ शो में किया कियारा ने खुलासा

Admin

Fri, Dec 8, 2023

मुंबई

इस साल 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर में शादी की। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड हुआ था। वीडियो में जहां एक तरफ कियारा स्टेज पर डांस करती हुई आ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ अपनी कलाई में बंधी ‘घड़ी’ को देखते नजर आए थे। कियारा ने हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ शो में इस वीडियो के बारे में बात की।

उन्होंने हंसते हुए कहा दरअसल बारात बहुत जल्दी आ गई थी, और मैं लेट हो गई थी। कियारा ने आगे कहा मैं शादी के लिए तैयार हो रही थी। इस बीच अपनी ब्राइड्स मेड के साथ मुझे कुछ फोटोज भी क्लिक करानी थी। मेरे पास उनके (ब्राइड्स मेड) साथ की एक फोटो भी नहीं थी। हालांकि मेरी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी जहां वे सभी कह रही थीं कि हम कसम खाते हैं कि शादी में दुल्हन थी, बस हमें दुल्हन के साथ एक भी तस्वीर नहीं मिल पाई। इसी वजह से मैं लेट हो गई थी। शो 'कॉफी विद करण' के 7वें एपिसोड में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आए। इस दौरान करण ने कियारा और सिद्धार्थ की शादी का जिक्र किया। उन्होंने कहा- सिद्धार्थ-कियारा की शादी बहुत खास और अतरंगी थी। उन दोनों का स्टेज पर मिलना भी बहुत फिल्मी था।

मुझे नहीं लगता कि दोनों की स्टेज पर इस तरह की एंट्री प्लान की गई थी। सिद्धार्थ ने ‘कॉफी विद करण’ शो में बताया था कि वे अपनी और कियारा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं पोस्ट करना चाहते थे। कियारा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सिद्धार्थ को वीडियो पोस्ट करने के लिए राजी किया था। सिद्धार्थ ने कहा- मैं वीडियो डालने के बिल्कुल खिलाफ था। लेकिन कियारा और मनीष मल्होत्रा की वजह से मुझे हां करना पड़ा। कियारा आडवाणी हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में दिखाई दी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। 2024 में कियारा साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ तेलुगु फिल्म ‘गेम चेंजर’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म को डायरेक्टर एस शंकर डायरेक्ट करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें