BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: 19 से 25 जनवरी तक गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में होगी कथा

Admin

Mon, Dec 25, 2023
रायपुर विश्वविख्यात कथा वाचक श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज श्रीमद भागवत कथा करने के लिए राजधानी रायपुर आने वाले है। वे गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी तक कथावाचन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें अलग-अलग समितियों के लिए पदाधिकारियों का गठन किय गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास सेठिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धर्म प्रेमियों को श्रीमद भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ मिलने जा रहा है जिसमे श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज कथावाचन करेंगे। गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी 2024 तक श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज कथा करेंगे। इसके लिए रविवार को कथा स्थल का भूमिपूजन किया गया और आयोजित समिति की ओर एक एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियोंं का गठन किया गया। भागवत कथा कार्यक्रम की तैयारी के लिए बनी समिति में ओम प्रकाश बजारी एवं अयोजक कान्हा बजारी, वीरेंद्र पारख, दीपक अग्रवाल, शैलेश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल प्रभात अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, ओम प्रकाश मिश्रा, सुनील बाजारी, राकेश शर्मा, रवि पाठक, गज्जू साहू, योगेश श्रीधर, अरुण झा, सुधीर आजाद तम्बोली व अन्य पदाधिकारी शामिल है। भागवत कथा का आयोजन बाजारी परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसमें विशेष सहयोग हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी के द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें