BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मप्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद सीएम शिवराज से मिले कमल नाथ, विधानसभा चुनाव में जीत पर दी बधाई

Admin

Mon, Dec 4, 2023

भोपाल
मप्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। सीएम शिवराज ने मुस्कराकर कमल नाथ का स्वागत की। कमल नाथ ने शिवराज को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। इस दौरान कमल नाथ के सुपुत्र और छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ भी उनके साथ थे।
 
प्रदेश हित के कामों में करेंगे मदद
सीएम हाउस से निकलते वक्त कमल नाथ ने मीडियाकर्मियों से कहा कि कि मैं अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और उन्हें बधाई दी। जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे, परंतु हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं, वो मदद करेंगे। आज प्रदेश में कई गंभीर समस्याएं हैं। प्रदेश के सामने बहुत बड़ी चुनौती बेरोजगारी की है। प्रदेश में बहुत बड़ी चुनौती हमारे कृषि क्षेत्र की है। हमारे प्रदेश की आर्थिक गतिविधि बनी रहे और इसमें हमारा जो योगदान हो सकता है, हम अवश्य देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें