BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कैलाश जाएंगे चीन, एशियन गेम्स के भारतीय तीरंदाजी संघ किया प्रतिनिधि नियुक्त

Admin

Fri, Sep 22, 2023
रायपुर 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में शुरू हो रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय तीरंदाजी संघ ने अपने प्रतिनिधि के रुप में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका को चयन किया है। मुरारका 2 अक्टूबर को चीन के हांगझोऊ के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ का चुनाव दिसंबर में होगा। मुरारका ने बताया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में भारतीय तीरंदाजी संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका भी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीरंदाजी में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अयोध्या व जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजस्थान में कराया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता बहुत जल्द राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा जहां तीरंदाजी का रेंज बनकर तैयार हो गया है। मुरारका ने कहा कि छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है और भारतीय तीरंदाजी संघ ने दिसंबर में चुनाव कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें