BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा नड्डा जी ने चुनाव के लिए ऊर्जावान तरीके से प्रयास किया

Admin

Sat, Dec 2, 2023

ग्वालियर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को सबके सामने आ जाएंगे. इसी के साथ यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी. क्या इस बार भी बीजेपी सत्ता पर कायम रहेगी या फिर जनता कांग्रेस को मौका देगी? इन सारे सवालों का जवाब तो मतपेटियों और ईवीएम में बंद हैं, जिनका खुलासा रविवार की दोपहर तक हो जाएगा. हालांकि, इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बड़ा दावा किया है. बीजेपी नेता सिंधिया का कहना है कि केवल 24 घंटे इंतजार करिए, सब कुछ साफ हो जाएगा. मध्य प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी.

ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि कल की काऊटिंग में बीजेपी को भगवान का आर्शीवाद मिलेगा और एमपी में बीजेपी की सरकार बनेगी. 24 घंटे इतंजार कीजिये, सबकुछ साफ हो जाएगा. वहीं, जेपी नड्डा की तारीफ करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा के चुनाव के लिए उन्होंने ऊर्जावान तरीके से प्रयास किया. 

कांग्रेस ने भी किया बड़ी जीत का दावा
वहीं, कांग्रेस भी मध्य प्रदेश में बड़ी जीत का दावा कर रही है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह दावा किया है कि 3 दिसंबर को सूर्योदय के साथ भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत होगा औऱ कांग्रेस को 135 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल होगी. इसी के साथ पार्टी जनता को दिए गए सभी वादें पूरा करेगी.

नरोत्तम मिश्रा का दावा- 165 सीटें जीतेगी बीजेपी
एग्जिट पोल के आंकड़ों के इतर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि एमपी में बीजेपी को 165 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं, जबकि एबीपी सीवोटर सर्वे की बात करें तो बीजेपी को 88 से 112 सीटें मिलती दिख रही हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें