BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: रीपा से जुड़कर युवा हो रहे सफल, बांस कारीगरी ईकाई का कर रहे सफलतापूर्वक संचालन

Admin

Mon, Jul 31, 2023
बिलासपुर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीण स्तर पर ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहे है। दूसरे राज्य की ओर पलायन करने वाले ग्रामीण अब रीपा के माध्यम से गांव में ही अच्छी आय प्राप्त कर रहे है। जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौरामुड़ा में बांस कारीगरी हेतु इकाई की स्थापना की गई है, जिसका संचालन गांव के श्री मंदराम टेकाम कर रहे है। इस इकाई में ग्रामीण युवा सदस्य भी कार्य कर रहे है। इन युवाओं द्वारा ट्री गार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में इन्हें वन विभाग बिलासपुर द्वारा 3 लाख रूपये के 6 हजार ट्री गार्ड का ऑर्डर मिला है एवं लगभग 2 हजार ट्री गार्ड युवाओं द्वारा बनाया लिया गया है। इस योजना ने ग्रामीण युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया और साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर किया। शासन की इस कल्याणकारी योजना ने युवाओं को मजदूर से एक सफल उद्यमी बना दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें