BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जॉब फेयर 6 को

Admin

Tue, Oct 3, 2023


रायपुर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 06 अक्टूबर को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा।

इस जॉब फेयर के माध्यम से जेनिक्स नौकरी एण्ड कन्स्लटेंसी, मोर्या ढाबा चरोदा एवं एलआईसी मिनी ऑफिस, आरंग द्वारा अकाउंटेंट, टेली कॉलर, ग्राफिक्स डिजायनर, हिन्दी टायपिस्ट, बैक ऑफिस, विडियो एडिटर, रिटेल सेल्स एसोसियेट, तन्दूरी शैफ, किचन हैल्पर, नार्थ एवं साउथ इण्डियन कुक, सर्विस असिस्टेंट, मार्केटिंग मैंनेजर, एलआईसी एडवाईजर आदि के 159 पदों पर भर्ती की जाएगी।  इसकी योग्यता न्यूनतम 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है।

इसमें 9 हजार से 45 हजार  रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जा सकता है। भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक अपने साथ शैक्षणिक / तकनीकी एवं अनुभव के प्रमाण-पत्रों के साथ जॉब फेयर के लिए निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना हा सकते है। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें