BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: बिलासपुर के जाविद अली ने राम पर लिखी कविता, सामाजिक सौहार्द की अनोखी मिसाल

Admin

Mon, Jan 22, 2024

बिलासपुर
पूरे देश में श्रीराम लला के भव्य स्वागत की तैयारियों के बीच बिलासपुर के कोनी में सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहां राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुस्लिम समुदाय भी साथ जुटा है और आयोजन में अपनी भागीदारी निभा रहा है।

बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में भी पूरे देश की तरह रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खास तैयारी की गई है। विभिन्न आयोजन के जरिए लोग राम के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन यहां का आयोजन इस मायने में खास है कि इसमें मुस्लिम समुदाय भी साथ है। यहां रहने वाले जाविद अली ने राम के स्वागत में एक कविता भी लिखी है जो चर्चा में है। जाविद अली ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन कॉलोनी में सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जाएगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मयार्दा पुरुषोत्तम है और उनके जीवन आदर्श जन जन के लिए प्रेरक है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित कौशिक ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाले आयोजन में सभी की भागीदारी है और सभी मिल जुलकर इस दिन को उत्साह से मना रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें