BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जगदलपुर के विधायक को पितृ शोक

Admin

Fri, Jan 19, 2024

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किये। उन्होंने स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रगट की।

इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायक सुश्री लता उसेंडी, श्री चैतराम अटामी,  श्री विनायक गोयल, श्री आशाराम नेताम ,श्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्री महेश गागड़ा, श्री रेखचंद जैन, श्री लच्छूराम कश्यप,  श्री बैदूराम कश्यप और संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री हरीश एस, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय श्री लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें