BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जगदलपुर: डीआरजी और बस्तर फाइटर्स टीम को मिली सफलता

Admin

Thu, Jan 11, 2024

सुकमा/जगदलपुर.

सुकमा पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा डंप किये गए सामान को बरामद करने में सफलता हासिल की है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों की उपस्थिति पर जिला सुकमा के थाना भेजी थाना के तहत डीआरजी, एवं बस्तर फाइटर्स टीम के द्वारा विशेष नक्सल अभियान संचालित किया गया था। सर्चिंग के दौरान दंतेशपुरम एवं कोराजगुड़ा के बीच की पहाड़ी में पुलिस की गतिविधि देखी।

नक्सली आस-पास के घने जंगलों में भाग खड़े हुए, मौके पर आस-पास के इलाकों की सर्चिग करने पर बैरल ग्रनेड लांचर (बीजीएल) 02 नग, 12 बोल्ट गन 01 नग, भरमार 01 नग, बीजीएल सेल 16 नग, बीजीएल कॉड्रिज 24 नग, बीजीएल पिट्टू बैग 03 नग, मैगजीन पोच 01 नग, 01 बण्डल लाल कपड़ा व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। अभियान के बाद डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स टीम सुरक्षित कैम्प वापस लौट आई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें