BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जाफर ने बताया आलोक शर्मा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का नोटिस, कमलनाथ की निष्ठा का सम्मान

Admin

Thu, Jan 18, 2024

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ कांग्रेस नेता आलोक शर्मा द्वारा की गई बयानबाजी पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी किया है। इसे कांग्रेस के पूर्व मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने कमलनाथ की निष्ठा का सम्मान बताया है।

जाफर ने एआईसीसी द्वारा शर्मा को भेजे गए नोटिस को टैग करते हुए एक्स पर लिखा है, "कमलनाथ ने कांग्रेस की सेवा अपने यौवनकाल की शुरुआत से ही की थी। इंदिरा गांधी के वक्त से ही वे भारत के नवनिर्माण अभियान के साथ जुड़े हैं। संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ वे कंधे से कंधे मिलाकर डटे हुए हैं।"

जाफर ने आगे लिखा, "जब भाजपा सरकारी एजेंसियों के साथ संपूर्ण विपक्ष को खत्म करने पर आमादा है, तब कमलनाथ ही हैं, जिनके निर्विवाद नेतृत्व में सभी कांग्रेसजनों ने मिलकर 2018 में मध्य प्रदेश से भाजपा के किले को ढहाकर कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया।अब भी कई लोग कमलनाथ जैसे कांग्रेस के आधारभूत स्तंभों के खिलाफ भाजपाई षड़यंत्र के शिकार हो जाते हैं।"

उन्होने कहा, "आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ऐसे ही एक षड़यंत्र के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर कमलनाथ की निष्ठा का सम्मान किया है। जब भाजपा अपनी सारी सरकारी एजेंसियों के कंधों पर हथियार रखकर संपूर्ण विपक्ष को उखाड़ने और खत्म करने पर आमादा हो, तब भी कमलनाथ अपने तजुर्बों के साथ पार्टी वर्करों के साथ खड़े हैं।"

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें