BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कबीरधाम : खरीदी में गड़बड़ी, केंद्र में कम मात्रा में मिला धान

Admin

Sun, Jan 21, 2024

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले में नवंबर 2023 से धान खरीदी जारी है। अब खरीदी का अंतिम दौर चल रहा है। इस बीच धान खरीदी में गड़बड़ी भी सामने आ रही है। केंद्र में कम मात्रा में धान मिलने पर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी अनुसार, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र बोदा के प्रभारी रमेश मेरावी के खिलाफ धान उपार्जन केंद्र बोदा में अब तक खरीदी गई धान में से शेष बचे धान का भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर सस्पेंड किया है।

बोदा में अब तक खरीदी गई धान में से शेष बचे धान का भौतिक सत्यापन में 24 हजार 854 नग धान से भरे हुए बोरी रेंडमली गिनती में कम होना पाया गया। आर्द्रतामापी मीटर 11 जनवरी से आज तक खराब होना पाया गया। इसके अतिरिक्त 12 जनवरी को आर्द्रतामापी मीटर के जांच बिना धान खरीदी का कार्य प्रभारी द्वारा किया गया है। यह कृत्य समिति में लागू कर्मचारी सेवा नियम के विपरीत प्रतीत होता है। इस कारणों से धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी रमेश मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही उनके स्थान पर सुरेश पटेल प्रभारी संस्था प्रबंधक को धान खरीदी का प्रभार दिया गया है।

दूसरी ओर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के बचे हुए दिनों में ईमानदारी और अलर्ट रहते हुए पात्र किसानों का धान खरीदी करने के संबंध में राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग की बैठक ली। कलेक्टर ने अवैध धान पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने, अभियान चलाकर रकबा समर्पण की कार्रवाई करने समेत अन्य निर्देश दिए है। कलेक्टर महोबे ने कहा कि धान खरीदी के लिए शेष छह दिन बचे हुए हैं। इन दिनों में सिर्फ पात्र किसानों का ही धान की खरीदी करना है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही नही होना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें