BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण ठुकराने के बाद से कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ने लगी, जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Admin

Sun, Jan 14, 2024

भौंरासा
अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण ठुकराने के बाद से कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ने लगी है। कुछ जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की भी खबर हैं। इस क्रम में देवास जिले के भौंरासा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कांग्रेस समाज कल्याण के जिला अध्यक्ष डा. रूपसिंह नागर ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर असंतोष जताकर पद से इस्तीफा दे दिया।

डा. नागर ने कहा कि जिस लड़ाई में हमारे संतों को कठघरे में खड़ा होना पड़ा। 22 तारीख को होने वाली रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के चलते देशभर में दीवाली जैसा माहौल है, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकरा दिया।पार्टी की विचाराधारा एक नहीं हो तो ठीक है, लेकिन धार्मिक विचारधारा का अपना महत्व है। कोई व्यक्ति उस राजनीतिक दल में नहीं रहना पसंद करेगा जिसमें उसकी धार्मिक भावना आहत हो।

इसी कारण मैं कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त हुआ हूं। मेरा मानना है कि जो पार्टी या व्यक्ति राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। नगर व आसपास के क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 22 जनवरी को दीवाली सा महोत्सव मनाएं और अपने आसपास मंदिरों में साफ-सफाई कर मंदिरों को सजाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें