BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: किसान रथों के माध्यम से किसानों को दी जाएगी कृषि विकास योजनाओं की जानकारी: पीएम मोदी

Admin

Sun, Dec 10, 2023

रायपुर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर द्वारा आज यहां कृषि विभाग के सहयोग से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से जिले के किसानों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आॅनलाईन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रायपुर जिले के किसानों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 15 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विभिन्न किसान रथों के माध्यम से किसानों की बेहतरी के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

इस अवसर पर रायपुर सांसद सुनील सोनी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाईयों एवं बहनों को संबोधित किया। कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनास मिश्रा, कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा सहित कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान भाई बहन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें