BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अल्ट्राटेक सीमेंट हादसे मामले में औद्योगिक विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Admin

Thu, Jul 27, 2023
बलौदाबाजार हिर्मी के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में 18 जुलाई को आक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट होने से 3 श्रमिकों की मौत के मामले में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा अल्ट्राटेक संयंत्र प्रबंधन हिर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि यदि उपयोग में लाए जा रहे आक्सीजन सिलेंडर के गुणवत्ता एवं सिलेंडर में भरी गैस के दबाव की मात्रा की जांच समय पर कर ली गई होती तो 3 लोगों की असमय काल के गले में जाने से बचाया जा सकता था। संयंत्र में हुए हादसे की जांच करने वाले सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार मनीष कुंजाम ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रबंधन संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी किया जाना प्रतीत होता है। संयंत्र में संबंधित एजेंसी से आक्सीजन सिलेंडर लेने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। संयंत्र के स्टोर रूम में जितने सिलेंडर रखे हुए हैं सभी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसके अलावा जिला के सभी संयंत्रों को स्टोर में रखें आक्सीजन एलपीजी सिलेंडर की गुणवत्ता जांच के निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें