BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब स्मार्ट सिटी में भी अव्वल: राष्ट्रपति मुर्मू

Admin

Wed, Sep 27, 2023
- इंदौर चार श्रेणियों में पहले पुरस्कार सहित सात पुरस्कारों से सम्मानित इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशनल सेंटर में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित किया। इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एन्वायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन सहित अन्य श्रेणियों में पहला स्थान व तीन अन्य श्रेणियों में दूसरा स्थान मिला है। मध्य प्रदेश को भी नंबर 1 स्टैट का अवार्ड दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपना स्थान बनाए रखा है और अब स्मार्ट सिटी में भी सबसे ऊपर है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने संबोधन की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए इंदौर की तारीफ की और मध्य प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की परंपरा अतिथि देवो भव: है। इंदौर हर दौर में आगे रहने का आदी हो गया है। स्मार्ट सिटी का सिरमौर हैं इंदौर। मालवा का चंदन और अभिनंदन है। जो इंदौर आता है वो इंदौर का होकर रह जाता है। इंदौर में कोई पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण का नहीं होता, यहां जो आता है, वो इंदौर का हो जाता है। इंदौर हर किसी को दिल से अपनाता है। स्वच्छता हो या स्मार्ट सिटी, हमने इसे जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया। मध्य प्रदेश ने इन लक्ष्यों को यहां की जनता की मदद से हासिल किया है। अच्छे कार्यों में प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, इससे पूरा देश तरक्की करेगा। समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि राज्य में स्मार्ट सिटी मिशन सपनों को असल में बदलने का प्रयास है। हमारा देश सभी दिशाओं में अतुल्य और अद्भुत भारत निर्माण की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने समारोह को संबोधित करते हुए इंदौर की जमकर तारीफ की। इंदौर शहर एक मॉडल बन गया है। मप्र ने बैंचमार्क स्थापित किया है। महामारी के दौरान स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर वार रूम बने। इंदौर को मिला नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में इंदौर को पहला स्थान मिला है, जबकि सूरत को दूसरा स्थान तथा आगरा को तीसरा स्थान मिला। सर्वश्रेष्ठ राज्य अवार्ड में मध्य प्रदेश को पहला स्थान मिला। सर्वश्रेष्ठ राज्य अवार्ड में तमिलनाडु को दूसरा जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान मिला। राष्ट्रपति ने इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 में विभिन्न श्रेणियों में 61 विजेताओं को सम्मानित किया।      

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें