BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: बिजली राजस्व संग्रहण में इंदौर ने बनाया रिकॉर्ड

Admin

Wed, Aug 2, 2023
भोपाल म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर वृत्त ने जुलाई में राजस्व संग्रहण में रिकॉर्ड बनाया है। गत माह जून में शहर में करीब 35 करोड़ यूनिट बिजली का उपयोग किया गया था। जून माह की खपत के जुलाई में जारी हुए बिल संग्रहण में कुल 276 करोड़ रूपए का नकद राजस्व संग्रहण किया गया है। इस तरह प्रति यूनिट नकद राजस्व संग्रहण 7.85 रूपए के उपर पहुँच गया है। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ने शहर वृत्त के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है। शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि माह में उपभोक्ता सेवाओं, राजस्व संग्रहण के लिए सघनतम प्रयास किए गए। इसी कारण सीएम हेल्प लाइन में ए-ग्रेड मिली साथ ही राजस्व संग्रहण में भी सफलता अर्जित हुई है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें