BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: दो सराफा कारोबारियों के यहां पहुंची आयकर की टीम

Admin

Fri, Oct 20, 2023

रायपुर

आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को सराफा कारोबार से जुड़े दो बड़े व्यापारियों के यहां उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा घरों में भी दबिश दी है। आयकर विभाग की यह छापेमारी में भी कर अपवंचन के बारे में कोई पुख्ता जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन दीवाली से ठीक पहले सराफा में इस कार्रवाई से हलचल देखी गई।

बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम ने सदर बाजार, एमजी रोड और बुढ़ापारा स्थित ज्वेलर्स तथा अन्य दुकानों में छापा मारा है। सदर बाजार में अरिहंत ज्वेलर्स की दुकान तथा संचालक उत्तम गोलछा के शैलेंद्र नगर स्थित घर, सदर बाजार में ही सुनील पारख के एएम ज्वेलर्स और बुढ़ापारा में संजय पारख के राजधानी ज्वेलर्स की दुकानों और घरों में छापा मारा गया है। बताया जा रहा है कि राजधानी ज्वेलर्स के वालफोर्ट सिटी स्थित घर में छापे के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज आयकर विभाग की टीम को मिले हैं। इसके अलावा जगदलपुर में भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। विभग की ओर से अधिकृत तौर पर छापे की कार्यवाही के संदर्भ में जानकारी नहीं दी गई है। यहां बताना जरूरी होगा कि गोलछा चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी भी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें