BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: बेरला में गुड़ व्यापारी के घर इनकम टैक्स ने मारा छापा

Admin

Sat, Dec 16, 2023

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले में आईटी विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह दबिश दी। नगर पंचायत बेरला में गुड़ व्यापारी हर्षद सुराना के घर पर आईटी विभाग की टीम जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस समय टीम पहुंची थी, उस समय हर्षद सुराना अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। उनके वापस आने के बाद टीम ने जांच शुरू की है। घर के बाहर पुलिस बल तैनात है।

जानकारी अनुसार पूरे प्रदेश में आयकर विभाग (आईटी) ने गुरुवार को अनाज कारोबारी, ब्रोकरेज और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के लगभग 50 ठिकानों पर दबिश दी थी। इसी में बेरला का व्यापारी भी शामिल है। लेनदेन के दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप और स्टॉक व टर्नओवर की जांच की जा रही है। बैंक खातों व प्रापर्टी के साथ निवेश की भी जांच की जा रही है। काफी समय से आयकर विभाग के अधिकारियों की नजर इन कारोबारी प्रतिष्ठानों पर थी। कारोबारियों द्वारा भी टैक्स चोरी करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें