BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बनखेड़ी में छात्रावास और जैव कीट नियंत्रण इकाई का लोकार्पण

Admin

Wed, Jul 26, 2023
खाद उत्पादन एवं प्रशिक्षण इकाई का किया भूमि-पूजन भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में विकास पर्व के दौरान भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, गोविंदनगर में कोल इंडिया लिमिटेड कोलकाता के सीएसआर सहयोग से 1 करोड़ 98 लाख की लागत से निर्मित शरद स्मृति छात्रावास के भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से 1 करोड़ की लागत से निर्मित जैव कीट नियंत्रण उत्पादन इकाई भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 55 लाख की लागत से कृषि विज्ञान केंद्र, गोविन्दनगर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में मशरूम, स्पॉन, खाद उत्पादन एवं प्रशिक्षण इकाई का भूमि-पूजन भी किया। इस दौरान सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय के बच्चों ने पुष्प-वर्षा कर अपने लाड़ले मामा चौहान का स्वागत किया। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री चौहान ने न्यास के कारीगरों द्वारा लगाई गई बाँस एवं माटी की कृषि उत्पाद एवं शिशु वाटिका प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर निर्मित वस्तुओं की सराहना की। सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, माधव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें