: रायपुर मेंदिनदहाड़े सिविल ठेकेदार के सीने में घोंपा चाकू:बदमाश का हथियार लहराते वायरल; पकड़ा गया आरोपी...
Admin
Sun, Jan 14, 2024रायपुर में दिनदहाड़े एक बदमाश ने रविवार को सिविल ठेकेदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ठेकेदार बुरी तरह लहूलुहान हो गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक हथियार रखकर आसपास मौजूद लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक फिरोज नाम का बदमाश दिनदहाड़े सड़क पर गाली-गलौज करते हुए गुंडई दिखा रहा था। जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो वह नाराज हो गया।

धमकी दी फिर मार दिया चाकू
बदमाश की हरकत से वहां रहने वाले स्थानीय निवासी सिविल ठेकेदार मनिंदर सिंह ने बदमाश को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उसने मनिंदर के छाती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से मनिंदर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।वहीं बदमाश के उत्पात मचाने की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त किया गया है।
3 दिन पहले भी हुई थी वारदात
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने पहले गाली गलौज की। जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने घर में मौजूद एक व्यक्ति के जांघ में चाकू मार दिया, जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गया। ये पूरी वारदात पुरानी रंजिश की वजह से की गई थी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन