BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: रायपुर में बदमाश ने दिनदहाड़े व्‍यापारी पर की फायरिंग, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

Admin

Wed, Dec 20, 2023

रायपुर
छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लाभांडी से सामने आया है। यहां एक बदमाश ने दिनदहाड़े एक शख्‍स पर फायरिंग कर दी। शहर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले एक आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपित से पूछताछ कर रही है। यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में बुधवार सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित अमन शर्मा ने रायपुर के व्‍यापारी संदीप कुमार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्‍यापारी संदीप के सीने में गोली जा लगी। घायल व्‍यापारी को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। फायरिंग के बाद इलाके अफरा-तफरी मच गई।

इधर, पुलिस ने आरोपित को कट्टे के साथ पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में पुलिस अधीक्षक सहित स्‍थानीय थाना की पुलिस मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आरोपित अमन शर्मा ओडिशा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित से घटना के कारण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें