BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कोरबा में जीजा ने तोड़ी मर्यादा: घर पर नहीं थी पत्नी, साली से करने लगा हैवानियत

Admin

Fri, Jan 5, 2024

कोरबा.

एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक जीजा ने अपने साली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को धर दबोचा। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे मोतीसागरपारा निवासी नीलेश चौहान आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नीलेश ने एक साल पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। उसके बाद वो परिवार से अलग पत्नी के साथ रह रहा था। उसकी साली का आना जाना था। जिस पर वो गलत नियत रखता था। आरोपी ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में अकेले पन का फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया। युवती विरोध करती रही लेकिन जबरन उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। जब पीड़िता ने अपनी दीदी को रो-रो कर अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की। जहां पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें