BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वें अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए करे कार्य

Admin

Tue, Aug 6, 2024
कुरूद संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरुद में आयोजित दीक्षारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कुरूद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर थे साथ ही विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, जन भागीदारी अध्यक्ष भोजराज चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर, भारत भूषण पंचायत, महेश केला, सुरेश वरदानी, अनुराधा साहू, ममता साहू, वर्षा साहू थे। सोमवार को सभा संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक श्री चन्द्राकर अपने लक्ष्य को हासिल करने की मानसिकता बना लें, इसके लिए कालेज कैम्पस में शैक्षिक वातावरण बनाना होगा, आपसी चर्चा के स्तर से ही आपकी मानसिकता का पता चलता है। आज भी 90% लोग नौकरी की सोंच के साथ उच्च शिक्षा हासिल करना है ऐसा मानकर चलते हैं जो ठीक नहीं है। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर कहा कि यदि यह नीति पुरी तरह से सफल हुई तो भारत को अग्रणी देशों के साथ ला खड़ा कर देगी। उन्होंने 1987 के बाद देश को नई शिक्षा नीति मिली है, बीते तीस सालों में दुनिया भर की शिक्षा में बहुत से बदलाव हुए लेकिन हम वहीं के वहीं है। इस नई निति में कौशल एवं ललीत कला विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया जुए कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वें अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कार्य करें। मेरे निर्वाचन क्षेत्र की अधिकांश आबादी गरीब एवं मध्यम वर्गीय है ओर मैं चाहता हूं कि सभी को व्यवसाय आधारित, रोजगार परक, गुणवत्ता पूर्ण एवं सस्ती शिक्षा मिले। मेरी ईच्छा है कि यहाँ का जीईआर 50 फीसदी हो। कक्षा 8वीं से 12वीं और बारहवीं से कालेज तक जो गेप है वो शत-प्रतिशत हो। पूर्व केबिनेट मंत्री श्री चन्द्राकर ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अवधारणा में आज भी विकास की सूची में स्कूल, कालेज नही है उनकी मांगे सिर्फ सी सी रोड, बाउंड्रीवॉल जैसी ही होती है स्कूल शिक्षा, भवन, कॉलेज आदि का जिक्र कोई नहीं करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हैं पूर्व नपं अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने पूर्व की कुरूद कॉलेज और वर्तमान के कॉलेज के अंतर को बताते हुए विद्यार्थियो से कहा कि आप अपनी पढाई पर फोकस करें, साधन संसाधन जुटाने के लिए एक काबिल जनप्रतिनिधि यहाँ मौजूद है। इसके पूर्व महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ डीके राठौर, डॉ एनके मेश्राम, वायआर उईके ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने एम्बेसडर सागर तारक, ताम्रध्वज, चेतना, डुमन, कुंजन, गंगाधीन, आस्था, केश कुमार, संतराम, बाल्मीकि, केशरी, खेमलता, धीरज, हेमलता का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. राकेश सोनकर, एचएन टंडन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष भोजराज चन्द्राकर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूपेंद्र चन्द्राकर, महेश केला, सुरेश वर्धयानी, अराधना साहू, प्रभात बैस, भारत भूषण पंचायन, कृष्णकांत साहू, मूलचंद सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें